अमृत काल का पहला बजट है सर्वजन हितैषी- अविनाश जोशी

0
258

टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 01 फरवरी। भाजपा नेता अविनाश जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को पेश किया गया आम बजट सर्व जन हितेषी की अवधारणा को साकार करने वाला है। बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है, लेकिन टैक्स स्लैब में बदलाव कर मध्यमवर्ग को विशेष राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि अमृत काल का पहला बजट आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा हुआ एक कदम है, जिससे गरीब, किसान, उद्यमी, महिलाओं और युवाओं सहित प्रत्येक वर्ग को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि कृषि ऋण का लक्ष्य 20 लाख करोड़ रखना, सरकार की कृषक हितेषी नीतियों को दर्शाता है।

सरकार ने बुनियादी विकास, हरित विकास आई वंचितों के कल्याण से युवाओं तक को मजबूती देने का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में देश को नई दिशा मिली है। सरकार ने यूपीए के शासन काल के भ्रष्टाचार से देश को निकालते हुए 9 करोड़ लोगों तक जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया है। दस करोड़ से अधिक उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए हैं। भारतमाला ने देश को सामरिक दृष्टिकोण से सुदृढ किया है। देश की सुरक्षा के लिए राशि बढ़ाई गई है। अस्सी करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के सुनहरे भविष्य की नीव को और अधिक मजबूत करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here