टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 09 फरवरी। रोटरी भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वाधान में चल रहे मैच में आज लगा, पहला शतक में आज खेले गए पहले मैच में मरुधरा किंग्स ने निर्धारित 15 ओवर में 183 रन बनाए जिसमें शकील अहमद सिद्दीकी ने 13 चौके और 06 छक्कों की मदद से 35 बॉल पर 102 नाबाद रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिडटाउन रेंजर्स की टीम मात्र 78 रन ही बना पाई शकील अहमद मैन ऑफ द मैच रहे ,आज के दूसरे मैच में बीकानेर लॉयन ने 15 ओवर में 125 रन बनाए जिसमें विवेक बोथरा ने शानदार 50 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोटेक्ट टीम ने मात्र 113 रन ही बना पाई बीकानेर लॉयन के दिनेश पारीक ने शानदार बॉलिंग करते हुए चार बहुमूल्य विकेट भी चटकाए और वह मैन ऑफ द मैच रहे, आज के तीसरे मैच में मरुधरा किंग्स ने 156 रन बनाए जिसमें ओम बिहानी शानदार 62 रन बनाए बीकानेर सिटी पैंथर 100 रन ही बना पाई ओम बिहानी मैन ऑफ द मैच रहे।





