टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर ,09 फ़रवरी। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2022-23 की पालना में निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ने आज कुल 43 नवीन राजकीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति जारी की है । इन 43 विद्यालयों की सूची में बीकानेर जिले में 16, बाडमेर में 10, चुरू में 3, जैसलमेर में 5 और जोधपुर में 9 विद्यालय खोले गये हैं। इन समस्त विद्यालयों का संचालन इसी सत्र से शुरू किया जायेगा।
एवं शिक्षण कार्य प्रारम्भ करने के लिये नामांकन की अपेक्षा अधिक कार्यरत शिक्षक वाले रा.प्रा. वि./ रा.उ.प्रा.वि. में से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अध्यापक लगाया जाना सुनिश्चित करेंगे ।
विद्यालय संचालन हेतु राजकीय भवन की उपलब्धता होने तक अन्य किसी सुरक्षित भवन में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित किया जायेगा ।




