कांग्रेस पार्टी की लड़ाई महंगाई और सांप्रदायिकता के खिलाफ: खुंटिया

0
260

टुडे राजस्थान न्यूज़

भाजपा राज में भ्रष्टाचार बेरोजगारी व महंगाई चरम सीमा पर:-बेनीवाल

भूदान बोर्ड के अध्यक्ष व केश कला बोर्ड के अध्यक्ष रहे मौजूद

बीकानेर /जामसर 09 फरवरी । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गुरुवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र मे राहुल गांधी का संदेश गांव-गांव व जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चल रही यात्रा पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में जामसर जलालसर व दाउदसर पहुंची।

पूर्व मंत्री बेनीवाल के नेतृत्व में निकाली गई हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की यात्रा के साक्षी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के राज्य प्रभारी आर सी खुंटिया भी बने. अभियान के तहत आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की सभाओं को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव आर सी खुंटिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल उद्देश्य देश में महंगाई भ्रष्टाचार व सांप्रदायिकता के विरुद्ध आमजन को एकजुट करना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हाल ही में पूर्ण की गई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतजन का अपार समर्थन मिला. देशवासियों को वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार की सच्चाई पता लगने लगी है. देश में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. ऐसी विपरीत परिस्थितियों में सुधार लाने के लिए हम सबको मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर केंद्र में धर्मनिरपेक्ष एवं विकासवादी सोच वाली सरकार को लाना होगा।

यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आमजन से झूठ बोलकर सत्ता जाने, देश में भ्रष्टाचार बेईमानी बेरोजगारी और महंगाई को चरम सीमा पर पहुंचाने का काम किया है राजस्थान में गहलोत सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाएं लागू कर गरीब और आमजन को राहत पहुंचाने का काम किया है देश के लोकप्रिय आदर्शवादी नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है उन्होंने आपसी भाईचारा कायम करने का संदेश दिया।

भूदान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सर्वदा आमजन के कल्याण की सोच रखी है. वर्तमान राज्य सरकार भी इसी दिशा में काम कर रही है. उन्होंने लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत निकाली जारी यात्रा की सराहना की.

केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने कहा कि राजस्थान मे कांग्रेस सरकार ने 500 रूपये मे गैस सिलेंडर,नरेगा में 25 दिन का अलग से रोजगार देने सहित अनेको कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के हित में फैसला लेने का काम किया है।

अभियान के दौरान आयोजित सभाओं में ग्रामीणों को बीकानेर पंचायत समिति प्रधान लालचंद आसोपा मीडिया प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विमल भाटी व कांग्रेस नेता शिवलाल गोदारा ने भी बैठक को संबोधित किया इस मौके पर नापासर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भंवरलाल पडिहार, लूणकरणसर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंदराम गोदारा, सरपंच एसोसिएशन जिला अध्यक्ष राजाराम झोरड़ पंचायत समिति सदस्य सुभाष नायक धर्मचंद सांगवा शेरू शाह , पूर्व अध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा, नापासर मंडल अध्यक्ष बुलाकी पारीक, मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोदारा अभियान के विधानसभा कोऑर्डिनेटर रामदयाल गोदारा, राजेरा सरपंच महेंद्र गोदारा, सरपंच रामरतन गोदारा दाऊदसर सरपंच सफी मोहम्मद, काकड़वाला सरपंच भूरसिह बीका, बामनवाली सरपंच उमाशंकर सोनी महाजन जीएसएस अध्यक्ष पुरखाराम मूण्ड,एडवोकेट जफर शाह जीएसएस अध्यक्ष रामलाल जांगू सहित अग्रिम पंक्ति के पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here