टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 10 फ़रवरी। गुरुवार को विजय मोहन जोशी युवा नेता भाजपा बीकानेर के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल पुलिस अधीक्षक से मिले, जोशी ने आये दिन हो रहे बीकानेर शहर मे वाहन चोरी एवं लूटपाट के संदर्भ में बातचीत की तथा जोशी ने पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन को अवगत करवाया कि शहर मे आये दिन लूटपाट हो रही है तथा वाहन को निशाना बनाकर वाहन को चोरी किया जा रहा है जिसे पुलिस प्रशासन रोकने मे असमर्थ रही है। इस कारण से चोरो व लूटरो के हौसले बुलन्द हो रहें है। इस पर पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया तथा चोरी एवं लूटपाट की घटनाओ पर अंकुश लगाने की भरोसा जताया । इस शिष्टमंडल में श्री मुकेश जोशी, गिरीराज जोशी पूर्व पार्षद, बालकिशन व्यास, छगनलाल सुथार, विनोद लोहिया, जय मारु, रमेश सुथार, कैलाश स्वामी आदि उपस्थित रहे।





