रेगिस्तान की सुनहरी रेत में ‘उस्ताद’ प्रॉजेक्ट में खिली राम-फ़राह की सुनहरी कलम : डॉ॰ मेघना शर्मा

0
257

टुडे राजस्थान न्यूज़

अल्पसंख्यक मंत्रालय के प्रॉजेक्ट के तहत हुईं एमजीएसयू ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग के विद्यार्थियों की चित्रात्मक वस्तुयें प्रदर्शित

बीकानेर 17 फरवरी । नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ डिज़ाइन द्वारा अल्पसंख्यक मंत्रालय के प्रॉजेक्ट उस्ताद के तहत एमजीएसयू ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग के दो विद्यार्थियों की चित्रात्मक वस्तुयें प्रदर्शित की गईं।
बीकानेर शहर के स्थानीय हेरीटेज होटल में बंदिश का रियाज़ नामक दो हफ्ते का डिज़ाइनिंग व उस्ता कला विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया ।

जिसमें विभिन्न उत्पादों पर सुनहरी कलम से बारीक नक्काशी और चित्रात्मक कलाकारी का प्रशिक्षण देने के बाद आज अंतिम दिन कार्यशाला में बनाई गईं वस्तुओं को सार्वजनिक प्रदर्शन हेतु रखा गया।
ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग की सह प्रभारी डॉ॰ मेघना शर्मा ने बताया कि उपरोक्त प्रॉजेक्ट में भागीदारी निभाते हुये एमजीएसयू ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग के दो विद्यार्थियों यथा राम और फ़राह के बनाएं चित्रात्मक दर्पण, केंडल स्टैंड, फ्रूट्स प्लेट व पेन स्टैंड इत्यादि वस्तुयें प्रदर्शित की गईं। रेगिस्तान की सुनहरी रेत में सुनहरी कलम का जादू बिखेरते उत्पादों की डिज़ाइन स्वीटी तौर, यूरी ओबेरॉय, अग्रणी मत्ता और शुभम सिंह द्वारा तैयार किये गये हैं तो वहीं प्रशिक्षण उस्ताद इकबाल हुसैन उस्ता व मोहम्मद अय्यूब उस्ता इत्यादि द्वारा मुख्य रूप से दिया जा रहा है।
एमजीएसयू के विद्यार्थी दल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमें रमाशंकर, भारती, जयश्री, प्रद्युम्न, गणेश, लक्ष्मी और सुमन शामिल रहे।

सादर प्रकाशनार्थ
डॉ॰ मेघना शर्मा
मीडिया प्रभारी
महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी
बीकानेर (राजस्थान)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here