साथ रह कर बहुत कुछ सीखा और बहुत कुछ पाया है – रविंद्र भटनागर

0
251

टुडे राजस्थान न्यूज़
टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 17 जनवरी फरवरी जेएनवी कॉलोनी स्थित आरएसवी स्कूल ने अपने कक्षा ट्वेल्थ के विद्यार्थियों को फेयरवेल कार्यक्रम के अंतर्गत भावपूर्ण विदाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 12th में अध्यनरत 200 विद्यार्थियों के साथ सीनियर विंग के समस्त स्टाफ ने भी फेयरवेल पार्टी का आनंद उठाया। विद्यार्थियों को उनके अध्ययन, को-करिकुलर एक्टिविटीज, डिसिप्लिन के आधार पर सम्मानित किया गया। विद्यालय में नर्सरी से निरंतर अध्ययनरत 22 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सीनियर विंग कोऑर्डिनेटर रविंद्र भटनागर ने अपनी कविता पढ़कर विद्यार्थियों को प्रारंभ में हंसने तथा उसके पश्चात भावुक होने पर मजबूर कर दिया। कुछ विद्यार्थियों ने भी विद्यालय कि अपनी यादों को अपने अध्यापकों तथा साथियों के साथ बांटा तथा अपने अनुभवी अध्यापकों मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती निधि स्वामी ने भी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन पूजा सचदेवा और मोनिका अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने एक दूसरे के साथ तथा अध्यापकों के साथ में फोटो खिंचवाई तथा प्रीतिभोज का आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here