पच्चीसिया अध्यक्ष, बैद बने उपाध्यक्ष

0
226

टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 17 फरवरी । द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया बीकानेर ब्रांच में आज मैनेजिंग कमेटी की मीटिंग हुई जिसमें वर्ष 2023-24 के लिए सीए राहुल पच्चीसिया को अध्यक्ष, सीए जसवंत सिंह बैद को उपाध्यक्ष, सीए हेतराम पूनिया को सचिव, सीए अभय शर्मा को कोषाध्यक्ष, सीए मुकेश शर्मा को सिकासा अध्यक्ष व अंकुश चोपड़ा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर नव मनोनीत अध्यक्ष सीए राहुल पच्चीसिया ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को अपने को सर्वसम्मति से चुनने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी ब्रांच सदस्यों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया और कहां कि वह प्रोफेशन की भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे व पूर्व अध्यक्षों द्वारा प्रोफेशन की उन्नति के लिए किए गए कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे व सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष सीए अंकुश चोपड़ा के वर्ष 2022-23 में किए गए कार्यों के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here