साध्वीवृंद का मंगल प्रवेश, नाल दादा बाड़ी में पूजा व प्रसाद सोमवार को

0
335

टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 19 फरवरी। विचक्षण ज्योति साध्वीश्री चन्द्र प्रभाश्रीजी की शिष्या बीकानेर मूल की साध्वीश्री चंदनबाला,कुशल प्रज्ञा, सुधेष्ठाश्रीजी, चिन्मयाश्रीजी, व केवल्यप्रभा रविवार को शोभायात्रा को गाजे बाजे से श्रावक-श्राविकाओं के देव, गुरु व धर्म के नारों के साथ नगर प्रवेश किया। रास्ते में अनेक स्थानों पर गंवली सजाकर उनका अभिनंदन किया गया।
साध्वीवृंद की शोभायात्रा (वरघोड़ा) श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर से रवाना होकर विभिन्न जैन बहुल्य मोहल्लों से होते हुए रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे पहुंचा जहां उनका खरतरगच्छ श्रीसंघ व श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट की ओर से वंदन अभिनंदन किया गया।


साध्वीश्री चंदन बाला ने प्रवचन में कहा कि महामांगलिक प्रदात्री चन्द्रप्रभा म.सा. के अरिहंतशरण होने के बाद वे इंदौर में चातुर्मास कर 800 किलोमीटर की यात्रा करते हुए बीकानेर पहुंची है। साध्वीश्री चन्द्रप्रभाश्रीजी के अधूरे कार्यों को पूर्ण करवाने में संघ का सहयोग जरूरी है। उन्होंने शिवबाड़ी के पार्श्वनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सुश्रावक स्वर्गीय थानमल बोथरा का स्मरण करते हुए पवन बोथरा को संयोजक मनोनीत करने की अनुमोदना की।

उन्होंने कहा कि जैन समाज के उत्थान के लिए गच्छ व पंथ की परम्परा से ऊपर उठकर कार्य करें। पच्चीसवां तीर्थंकर का सम्मान संघ को दिया गया है। अपनी दृष्टि व दशा को बदले तथा अपने आचार को पवित्र व विचारों को विराट बनाएं।
श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा, शिवबाड़ी मंदिर जीर्णोंद्धार कमेटी के मनोज सेठिया, मनीष नाहटा आदि ने विचार व्यकत करते हुए साध्वीवृंद का स्वागत किया। इंदौर के विजय पाटनी की ओर से ेप्रभावना कर श्रावक-श्राविकाओं का सम्मान किया गया।


श्रीचिंतामणि मंदिर जैन प्रन्यास बीकानेर के तत्वावधान में सकलश्रीसंघ के सहयोग से सोमवार को दादा गुरुदेव जिनकुशल सूरि के 690 वे स्वर्गारोहणा दिवस पर पूजा व प्रसाद का आयोजन साध्वीश्री चंदन बाला व उनकी सहवृति साध्वीवृंद के सान्निध्य में होगा।

प्रदम प्रभु के मंदिर में सुबह दस बजे पंच कल्याणक पूजा, दोपहर साढ़े बारह बजे से दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा होगी। श्रद्धालुओं के लिए नवकारसी व प्रसाद की व्यवस्था रखी गई है। साध्वी वृंद सुगनजी महाराज के उपासरे से सुबह छह बजे प्रस्थान कर नाल पहुंचेगी। श्रावक-श्राविकाओं के लिए बसों की व्यवस्था पुरानी जेल रोड से अपरान्ह ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगी।

प्रदम प्रभु के मंदिर में सुबह दस बजे पंच कल्याणक पूजा, दोपहर साढ़े बारह बजे से दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा होगी। श्रद्धालुओं के लिए नवकारसी व प्रसाद की व्यवस्था रखी गई है। साध्वी वृंद सुगनजी महाराज के उपासरे से सुबह छह बजे प्रस्थान कर नाल पहुंचेगी। श्रावक-श्राविकाओं के लिए बसों की व्यवस्था पुरानी जेल रोड से अपरान्ह ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here