हरियाणा में संपन्न हुई भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

0
284

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 19 फरवरी । कुम्हार समाज के संगठन भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करनाल हरियाणा में 18-19 फरवरी को हरियाणा के करनाल में आयोजित की गई। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रजापति सतीश सरोहा ने बताया कि बैठक राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश संयोजक प्रदेश अध्यक्ष एवं प प्रकोष्ठ एवं प्रकल्पो के पदाधिकारी उपस्थित हुवे। सभा में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई है ।


राष्ट्रीय सरक्षक सत्य नारायण प्रजापति ने राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद एडवोकेट अशोक प्रजापत बीकानेर को नियुक्ति की घोषणा की।
एडवोकेट अशोक प्रजापत के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होते ही सभा में उपस्थित सभी लोगों ने मालाएं और पुष्प गुच्छ देकर नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का अभिनंदन किया ।
नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने सभी राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।


एडवोकेट अशोक प्रजापत के मनोनयन पर बीपीएचओ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशन संवाल ,बीपीएचओ जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर, कोषाध्यक्ष आशु राम कुमावत, बादनू सरपंच भंवर लाल नागा, महामंत्री अर्जुन कुमावत, श्रवण कुमार बोबरवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर श्रवण कुमार वर्मा, लूणाराम हवलदार, डॉक्टर बजरंग टाक, डॉक्टर शंकर लाल प्रजापति, पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, पुलिस निरीक्षक इंद्र कुमार, पार्षद नेनु राम कुचोरिया,पार्षद मानक कुमावत, दिलीप जलंधरा देवकिशन बोबरवाल ,धनराज बोबरवाल,श्याम कुमार,वीर सहित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की ओर एडवोकेट अशोक प्रजापत को बधाई दी और खुशियां मनाई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here