टुडे राजस्थान न्यूज़
आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय किसमीदेसर ने मनाया वार्षिक उत्सव
बीकानेर 19 फरवरी । आदर्श विद्या मंदिर किश्मीदेसर विद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अध्यक्ष शिवकुमार सारडा व दुर्गा प्रसाद प्रसाद मिमानी द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

कार्यक्रम में 397 छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति व राजस्थानी नृत्य एवं गीत तथा मोबाइल के दुष्परिणामों से संबंधित नाटक के माध्यम से शानदार प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर दर्शकों व अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा संस्कृति ज्ञान परीक्षा व खेल क्षेत्र में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया ।कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि सारड़ा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की । विशिष्ट अतिथि राजेंद्र तंवर उपनिदेशक लोक अभियोजन ने कहा कि सुसंस्कृत एवं संजीदा इंसान का निर्माण ही शिक्षा की प्रासंगिकता है शिक्षा के साथ-साथ जो सुसंस्कार विद्या मंदिर द्वारा दिए जा रहे हैं वह प्रशंसनीय अतुलनीय है।


सुमन छाजेड़ ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा के क्रियाकलाप समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इस अवसर पर माता-पिता का पूजन कराते हुए 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस व 25 दिसंबर को तुलसी दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया गया। विद्या मंदिर का परिचय व प्रगति प्रतिवेदन प्रबंध समिति के व्यवस्थापक मेघराज टाक ने प्रस्तुत किया मंच संचालन सुनील डागा। धन्यवाद व आभार उद्बोधन समिति अध्यक्ष नरसिंह दास मीमाणी द्वारा किया गया।





