टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर अप्रेल 7,2023। वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की स्थानीय ईकाई के अध्यक्ष श्री रविकान्त राजवंशी ने बताया कि बीकानेर में अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की राष्ट्रीय कार्यकारीणी की त्रैमासिक होने वाले बैठक वार रविवार को स्थानीय रोटेरी क्लब, बीकानेर में सुबह 11.00 बजे आयोजित होने जा रही है और इस सम्बन्ध में सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है और इस बैठक के समस्त व्यवस्था के लिए संयोजक सुनील गुप्ता को नियुक्त किया गया है।

संयोजक गुप्ता ने बताया कि बैठक के आयोजन से सम्बन्धित समस्त कार्यो का विभाजन स्थानीय सदस्यों को कर दिया गया है। बैठक में भाग लेने के लिए समस्त देश विदेश से लगभग कुल 50 से 60 सदस्यों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जो अपने अपने क्षेत्र में विशेष प्रतिभा रखते है।
वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की स्थानीय ईकाई के सचिव प्रभात राजवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारीणी की बैठक लगभग 25 वर्षो के बाद हो रही है। सभी आगन्तुक कार्यकारीणी सदस्यों को मरूप्रदेश की यह बैठक यादगार बनाने के लिए कई प्रकार के व्यवस्थाएं एवं आयोजन किये जायेेगें।




