कुर्बानी का पर्व ईद-उल-जुहा 29 जून गुरुवार को
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर , 20 जून । देशभर में कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा 29 जून को मनाया जाएगा। शहर काजी शाहनवाज एवं ईदगाह कमेटी अध्यक्ष हाफिज फ़रमान अली के अनुसार हिजरी 1444 जिलहिज का चांद 19 जून सोमवार को नज़र आ गया है। जिला हज कमेटी प्रवक्ता एन डी कादरी ने बताया कि ईद-उल-जुहा का गुरुवार 29 जून को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा ।
गौरतलब है कि ईद का चांद देखने के बाद कुर्बानी का दिन नजदीक आते ही बकरों की खरीद-फरोख्त होनी शुरू हो गई है।
तमाम अहले वतन से गुजारिश रहेगी कि हमेशा की तरह गंगा जमुनी तहजीब के साथ ग़रीब बेसहारा लोगों के साथ मिल-जुलकर मनाना ही त्योहार की खुबसूरती है।



