अरनव ने जीता साइंस ओलम्पियाड में गोल्ड मैडल

0
217

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 12 जुलाई। हाल ही में आयोजित हुई नेशनल साइंस ओलम्पियाड एवं नेशनल साईबर ओलम्पियाड मे जोनल स्तर पर अरनव गुप्ता ने गोल्ड मैडल एवं नगद पुरस्कार जीतकर बीकानेर का नाम रोशन किया है। अरनव को प्रथम आने पर गोल्ड मेडल एवं 5-5 हजार के दो चैक इनाम के रुप मे प्राप्त हुए हैंं। प्रतियोगी परिक्षाओं में सदैव अव्वल रहने वाले अरनव को शिक्षा विरासत में मिली है। दस वर्ष की उम्र मे ही अरनव ने अबेकस के दस लेवल में प्रवीणता प्राप्त करा ली थी।बता दें कि अरनव रिटायर्ड बैंक अधिकारी भरत भूषण गुप्ता के पौत्र एवं डॉ. गौरव गुप्ता (ईएनटी)एवं डा सोनिया गुप्ता के पुत्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here