“नही सहेगा राजस्थान” गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का गांधी पार्क में धरना 20 को

0
227

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 18 जुलाई। विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा संगठन गहलोत सरकार के खिलाफ पार्टी द्वारा शुरू किए गए ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ कैंपेन को बनाने के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं। मंगलवार को भाजपा पार्टी शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में जिला बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई जिसमे 20 जुलाई को बीकानेर गांधी पार्क में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं के साथ धरना देंगे।


शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल में जो कुशासन रहा, उसके खिलाफ अब जनता में आक्रोश है। लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान है, अब इन्हीं परेशानियों को लेकर बीजेपी ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान शुरू किया है। जिसमें भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, पेपर लीक सहित कई मुद्दों को लेकर नही सहेगा राजस्थान अभियान चलाया जाएगा। मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है, भर्तियों में धांधली, खान आवंटन में धांधली जैसे मुद्दों को लेकर अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत महात्मा गांधी की मूर्ति के आगे तिराहे चौराहे पर धरना – प्रदर्शन, पदयात्रा, जनसंपर्क, युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली, SC/ST मोर्चा द्वारा मशाल जुलूस, महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस जनप्रतिनिधियों का घेराव, किसान मोर्चा द्वारा कृषि मंडी ने धरना व प्रदर्शन किया जाएगा।

आज की बैठक में जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, मंत्री कौशल शर्मा, हनुमान सिंह चावड़ा, मिडिया प्रभारी मनीष सोनी, मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा, चंद्र प्रकाश गहलोत, दिनेश महात्मा, कमल आचार्य, जेठमल नाहटा, कपिल शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, श्याम चौधरी, राजाराम विश्नोई, सोहन चांवरिया, मोहम्मद रमजान डार, राहुल पारीक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here