दी सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि.की वार्षिक साधारण सभा आयोजित
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 30 अगस्त । दी सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि0, बीकानेर की 54 वीं वार्षिक साधारण सभा मंगलवार को बीकानेर में आयोजित की गई। आम सभा में बैंक के प्रबन्ध निदेशक रणवीर सिंह ने पधारे सभी बैंक सदस्यों का स्वागत व अभिनन्दन किया। इसके पश्चात बैंक अध्यक्ष भागीरथ ज्याणी द्वारा बैंक के वार्षिक प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया गया । जिसमें बैंक की हिस्सा पूंजी, कार्यशील पूंजी, ऋण वितरण, लाभ हानि खाता एवं वर्ष 2023-24 के भावी कार्ययोजना एवं अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से उपस्थित सभी सदस्यों को बताया ।

बैंक प्रबन्ध निदेशक रणवीर सिंह द्वारा वर्ष 2022-23 के संतुलन चित्र एवं लाभ हानि खातों के आंकड़े एवं वर्ष 2022-23 की ऑडिट रिपोर्ट पर की गई अनुवर्ती- कार्यवाही तथा वर्ष 2023-24 की वार्षिक कार्य योजना के आंकड़े प्रस्तुत किये गये जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। आम सभा में बैंक के संचालक मण्डल के सदस्य गिरधारी राम, श्रीमती पप्पू कंवर, लेखराम, हड़मानाराम, राहुल सैन, रूपाराम, एस जी सोनी एवं जमील अहमद व बैंक अधिकारी सत्येन्द्र विश्नोई, सुभाष चौधरी, भूपेन्द्र सिंह, प्रदीप सागर, कमलेश तिवाड़ी, रामस्वरूप विश्नोई, नागरमल सारस्वत, मोहम्मद आफताब तथा ईफको एवं कृभकों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।



