रामदेवरा जा रहे हैं पैदल यात्रियों के बैग पर लगाए रेडियम

0
266

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 15 सितंबर। रामदेवरा जा रहे पैदल यात्रियों के साथ किसी तरह की कोई दुर्घटना ना घटे इसके लिए श्री बजरंग धोरा धाम द्वारा एक नई पहल करते हुए यात्रियों के पीछे बैग पर सुरक्षा के लिए रेडियम लगाई जा रहे हैं । बजरंग धोरा मंदिर के आशीष दाधीच ने बताया कि रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं रात्रि के समय होने वाले हादसो से बचाव के लिए मंदिर की और से रेडियम स्टीकर लगाए गए। शोभासर रोड पर मित्र मंडली द्वारा रेडियम स्टीकर यात्रियों व उनके वाहनों पर लगाए गए ताकि रात को पीछे से आने वाले वाहन चालको को रिफ्लेक्टर रेडियम दूर से दिखे ।इस मौके पर रामचंद्र, अशोक, बाबू ,मुकेश, नृसिह,आदि ने सेवा दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here