250 बच्चो में से 48 बच्चो में पाए गए नेत्र दोष

0
262

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

मुख्य कारण मोबाइबीकानेर 18 अक्टूबर। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मरुधरा द्वारा प्रारंभ नेत्र ज्योति कलश अभियान के तहत आज पवनपुरी स्थित अर्जुन प्रेपरेटरी स्कूल में पांचवी तक अध्ययनरत दौ सो पचास बच्चो के निशुल्क जांच की गई जिसमे से 48 बच्चो में नेत्र दोष पाया गया।

शिविर संयोजक रोटे आशीष कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लब अध्यक्ष अनीश अहमद एवम स्कूल प्रिंसिपल अभिषिता गहलोत के नेतृत्व में आयोजित शिविर में इतनी तादाद में बच्चों में नेत्र दोष आना बेहद चिंता जनक है।

क्लब अध्यक्ष रोटे. अनीश अहमद ने नेत्र दोष पाए गए बच्चो के इलाज हेतु माता पिता को सूचित किया गया है ताकि रोटरी मरुधरा स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर बच्चो का निशुल्क इलाज करवा सके।

चिकित्सक अनंत शर्मा ने बताया की आज की आधुनिकता में माता पिता द्वारा अपने समय को अपने बच्चों को नही देकर उन्हें मोबाइल दे देते हैं एवम बच्चो के निरंतर मोबाइल देखने से उनकी आंखों की रेटीना पर असर पड़ता है, फलस्वरूप उनमें नेत्र दोष उत्पन होता है। चूंकि बच्चे छोटे होते हैं तो वे अपनी इस समस्या को बता भी नहीं पाते हैं।

शिविर में आए चिकित्सक अंबुज गुप्ता ने भीं बच्चो को मोबाइल नही देखनें की हिदायत दी।

शिविर में सहायक प्रांतपाल राहुल महेश्वरी, सचिव गोविंद कल्याणी, कोषाध्यक्ष शकील अहमद, पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अनिल भंडारी, प्रेम जोशी व अन्य सदस्यो के साथ अध्यापक मीना शर्मा, नीना गुप्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here