विद्यार्थियों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

0
220

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 30 अक्टूबर । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दक्षिण विस्तार बीकानेर के विधार्थियो ने सोमवार को मतदान शत प्रतिशत करने को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
साइकिल रैली को सहायक निदेशक,सयुक्त निदेशक शिक्षा बीकानेर कार्यालय विनोद कल्ला,प्रधानाचार्य योगिता व्यास, उप प्रधानाचार्य रचना गुप्ता, कार्यक्रम आयोजक वनिश मेहता ने रवाना किया।


रैली पवनपुरी कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः स्कूल प्रांगण में आकर विसर्जित हुई।
इस अवसर पर विनोद कल्ला ने कहा की बीकानेर में शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए सामूहिक प्रयास होंगे तो निश्चित ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा। उन्होंने नव मतदाताओं के साथ साथ सभी बच्चो को अपने अभिभावकों से भी मत दिलाने का आव्हान किया।
शिक्षक नेता रवि आचार्य ने जागरूक मतदाता के रूप में अपने व परिवार के मत का उपयोग करवाने का आव्हान विधार्थियो से किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here