सामान्य पर्यवेक्षक ने ईवीएम डिस्पैच सेंटर , वलनरेबल बूथ का किया निरीक्षण

0
226

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 09 नवंबर। बीकानेर पश्चिम और बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक राहुल जैन ने गुरुवार को ईवीएम डिस्पैच सेंटर , वलनरेबल बूथों का निरीक्षण किया।
जैन ने इस दौरान वलनरेबल बूथ के कारणों की जानकारी ली और कहा कि मतदान के दौरान इस क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी अधिक सचेत रहकर काम करें।


सामान्य पर्यवेक्षक ने चुनाव चिन्ह आवंटन बैठक में भी हिस्सा लिया । चिन्ह आवंटन प्रक्रिया जानी और राजनीतिक दलों और प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी शंकाओं का समाधान किया। जैन ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपादन के लिए संबंधित एजेंसियां निर्धारित किए गए कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करें। प्रत्येक इनपुट उच्च अधिकारियों के साथ साझा किए जाएं ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित प्रभाव से कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here