बारहगुवाड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत लगाएं पौधे

0
216

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 30 नवंबर। गुरुवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बारहगुवाड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मधु पुरोहित ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम प्रभारी अतिमा माथुर ने राष्ट्रीय सेवा योजना पर अपने विचार प्रकट किये ।व्याख्याता स्वरूप मोदी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व व आपदाओं के समय किए जाने वाले कार्यों का विस्तार से व्याख्या की ।

व्याख्याता मुकेश जेवरिया ने स्वयं सेवकों को निस्वार्थ सेवा भाव के बारे में विस्तार से समझाया।आज स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण व पौधों की देखरेख के लिए अपना श्रमदान किया कार्यक्रम का संचालन यास्मीन बानो ने किया। विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा व कार्यक्रम में सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here