टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 0 3 दिसंबर । प्रदेश की जनता ने अशोक गहलोत की साथ गारंटी को नकारते हुए प्रधानमंत्री मोदी की एक गारंटी को समर्थन दिया उसी का नतीजा यह हुआ कि भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है और बीकानेर जिले की सात विधानसभा क्षेत्र मैं से 6 विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा ने जीत दर्ज की है शहर के

विधायक सिद्धि कुमारी और जेठानंद व्यास जीत के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे। जिला कार्यालय में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कार्यकर्ताओ के साथ जीत का जश्न मनाया कार्यालय में कार्यकर्ताओ ने डीजे की धुन पर जमकर थिरके भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी के साथ एक दूजे को मिठाई खिलाकर बधाई दी । इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा इस प्रचंड जीत का श्रेय हर कार्यकर्ता की मेहनत और बीकानेर की जनता के आशीर्वाद से संभव हुआ है इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी और जेठानंद व्यास ने कार्यकर्ताओ का अभिवादन स्वीकार किया और बधाई दी।



