3 दिन से हजारों लीटर पानी की हो रही बर्बादी

0
296

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 24 दिसंबर । पानी की कीमत वही जान सकता है जहां पानी की समस्या रहती है। शहर की बहुत ही व्यस्ततम सड़क जहां से हजारों लोगों का दिन-रात आना जाना लगा रहता है जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी भी इस रोड से निकालते रहते हैं पानी की टुटी हुई लाइन से सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया और ट्रैफिक जाम हर समय देखने को मिल जाता है और स्थानीय लोगों ने इस बह रहे पानी की शिकायत जलदाय विभाग के कर्मचारियों को भी की मगर 3 दिन से कोई भी कर्मचारी इसे ठीक करने के लिए नहीं पहुंचा और हजारों लीटर पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है ।

एक तरफ सरकार बदलते ही विधायक एक्शन मोड में आ गए और समस्याओं को देखने के लिए शहर के नालों व अन्य समस्याओं को देखने के लिए निकल पड़े हैं मगर सरकारी कर्मचारी उसी पुराने अंदाज में काम करने में लगे हुए हैं । बात कर रहा हूं शहर के तेलीवाड़ा रोड की जहां पर हजारों लीटर पानी पिछले तीन दिनों से नाली में बह रहा है। पानी की लाइन के टूटने के कारण सड़क टूटने से हर समय बड़ी गाड़ियां आते ही जाम लग जाता है। जलदाय विभाग के कर्मचारियों को भी सूचना करने के बाद भी कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here