टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 24 दिसंबर । 3 दिन से लगातार बह रही है हजारों लीटर पानी की बर्बादी का समाचार टुडे राजस्थान न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिम्मेवार अधिकारी हरकत में आ गए और एक घंटे के अंदर ही तेलीवाड़ा स्थित लखानी फ्लोर मिल के पास मौके पर पहुंचकर काम भी शुरू कर दिया।

पानी की बर्बादी की खबर वायरल होने के बाद वार्ड नंबर 73 के पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हसन कादरी ने उच्च अधिकारियों को टुडे राजस्थान न्यूज़ की खबर को भेजा और अवगत कराया तब नत्थुसर गेट जलदाय विभाग के कार्यालय के जे ई इन ललित कुमार सोनी ने मौके पर कर्मचारियों को भेज कर लाइन को ठीक करने के लिए लगा दिया है।


