एमएस कॉलेज में 8 जनवरी से शुरू होगा खेलकूद सप्ताह

0
236

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 05 जनवरी । आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर के निर्देशानुसार 8 जनवरी से 13 जनवरी तक खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें महाविद्यालय की नियमित छात्राएं विभिन्न इंडोर तथा आउटडोर खेलों में भाग ले सकेंगी। जिसमें कैरम, शतरंज ,प्रश्नोत्तरी, टेबल-टेनिस ,खो-खो ,बास्केटबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, वालीबाल, क्रिकेट ,कुश्ती, बैडमिंटन, रस्सा कस्सी, भाला फेंक, गोला फेंक, हैमर थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सप्ताह अंत में महाविद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक व शैक्षणिक स्टाफ हेतु भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु महाविद्यालय में विभिन्न समितियों का गठन किया गया। प्राचार्य डॉ नंदिता सिंघवी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य तथा फिटनेस का महत्व बताते हुए इन खेलों में भाग लेने की महत्ता तथा अनिवार्यता के बारे में बताया ।खेल प्रभारी डॉक्टर शशि बिदावत ने महाविद्यालय मीडिया प्रभारी प्रो. उज्ज्वल गोस्वामी को बताया कि विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों में विजेता रहने वाली छात्राओं को महाविद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही उन्हें आगे की जिला-स्तरीय तथा राज्य-स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here