राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए महिला-पुरुष पहलवानों का चयन 15 को

0
210

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

15 जनवरी 2024 को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे पहलवानों का वजन होगा

बीकानेर, 08 जनवरी । बीकानेर,राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल 15 जनवरी 2024 को पटेल बाल विहार व्यायामशाला बीकानेर में पहलवानों का प्रतियोगिता के आधार पर चयन किया जाएगा। जिला कुश्ती संगम के सचिव जगन पूनियां एवं संगम के अध्यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि सभी प्रतियोगियों की आयु 20 वर्ष (2004) और उससे अधिक होनी चाहिए। जूनियर आयु वर्ग के पहलवानों को चैंपियनशिप में भाग लेने की अनुमति है। हालाँकि, संबंधित वर्ष में 18 वर्ष (2006) और 19 वर्ष (2005) की आयु वाले पहलवानों को एक मेडिकल प्रमाणपत्र और माता-पिता की अनुमति प्रदान करनी होगी।सभी पहलवानों को पासपोर्ट/आधार कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र और दो फोटो की मूल और फोटो कॉपी लानी होगी।

पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने जिला कुश्ती संगम के सभी पदाधिकारी एवं व्यायामशालाओं से जुड़े सभी पहलवानों से अपील की है कि वह 15 जनवरी को सुबह 10:00 बजे व्यायामशाला परिसर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं और साथ ही साथ नए खिलाड़ियों को भी कुश्ती ट्रायल को समझ कर भाग लेने की अपील की है। सहदेव ने सभी भाग लेने वाले पहलवानों से अपील करते हुए कहा कि पटेल बाल विहार व्यायामशाला महिला आईटीआई छात्रावास के सामने 15 जनवरी को 10:00 बजे से 11:00 बजे तक पहुंचकर अपना वेट दर्ज करवाएं। वेट होने के कुछ समय के बाद सभी कुश्तियों का ट्रायल होगा। ट्रायल कुश्तियां में विजय होने वाले पहलवान राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
अनुसूची इस प्रकार है।
1-फ्री स्टाइल (एम) 57, 61, 65, 70,74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम।

2- ग्रीको रोमन शैली: 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम।

3-फ्री स्टाइल (महिला): 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here