इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स: चुनोतियाँ एवं संभावनाएं विषय पर हुआ व्याख्यान

0
236

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 08 जनवरी । इनोवेशन एवं स्किल डेवलपमेंट समिति द्वारा आज सोमवार को इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स: चुनोतियाँ एवं संभावनाएं विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य वक्ता श्री विशाल कुमार सगतानी सहायक आचार्य, मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय नोखा थे सगतानी जी ने इन्टरनेट के उपयोग पर प्रकाश डाला आज के आधुनिक युग में इन्टरनेट के बहुआयामी उपयोग के बारे में बताया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार पुरोहित ने विद्यार्थियों को इन्टरनेट का रोजगारोन्मुखी सदुपयोग करने की सलाह दी इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ साधना भंडारी, डॉ सुमित्रा चारण , डॉ बिंदु भसीन डॉ असमा मसूद, डॉ सीताराम चाहलिया, डॉ ललित कुमार वर्मा, डॉ सुषमा शर्मा सोनी उपस्तिथ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here