सोशल मीडिया मार्केटिंग में रोजगार के अवसर
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 11 जनवरी । राजकीय डूंगर महाविद्यालय के कौशल व इनोवेशन तथा प्लेसमेंट समिति के संयुक्त तत्वावधान में ” सोशल मीडिया मार्केटिंग में रोजगार के अवसर ” विषय पर वाई.एन.आई एकेडेमी के ट्रेनर अमित वर्मा का व्याख्यान आयोजित किया किया। इस में अमित वर्मा ने विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग विषय पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वर्तमान समय के अनुरूप अपने को ढ़ालते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को इस विषय का ज्ञान होना आवश्यक है ।

यह एक स्किल है, जिसके माध्यम से भविष्य में अपने प्रोडक्ट या सर्विस को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग किस प्रकार सजगता से किया जा सकता है इस के लिए विद्यार्थी को बिजनस प्रोफाइल, कंटेंट राइटिंग, कंटेट पब्लिश, निरन्तरता, पेड़ विज्ञापन, टेस्टिंग जैसे बिन्दुओं पर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। यू-ट्यूब, फेसबुक, इन्स्टाग्राम, लिंकडिन, ट्विटर, पिनट्रस्ट जैसे प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ सुमित्रा चारण, डा० साधना भंडारी, डॉ प्रताप सिंह, डॉ स्मिता शर्मा व डॉ. सीताराम इस व्याख्यान में उपस्थित रहे।




