राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले बीकानेर भाजपा चलाएगी मंदिरों में स्वच्छता अभियान

0
199

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 15 जनवरी। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होना है इससे पहले बीकानेर भाजपा की ओर से बीकानेर में मंदिरों की सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह भाटी की अध्यक्षता में आज शहर जिला कार्यालय में भाजपा जिला पदाधिकारियों, मंडल व मोर्चा अध्यक्षों की बैठक में हुई जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले सफाई अभियान चलाया जाएगा आनंद सिंह भाटी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी को बीकानेर जिले के हर घर में श्री राम ज्योति जलाई जाएगी मंदिरों में दीपोत्सव और भजन-कीर्तन के साथ ही अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखा जाएगा जिसके लिए मंदिरों में एलईडी लगवाई जाएगी और भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण देंगे।

इस कार्यक्रम का संयोजक उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय को बनाया गया है। आज की बैठक में महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष बाबूलाल गहलोत, हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, दीपक पारीक, मंत्री संगीलाल गहलोत, जगदीश सोलंकी, इंद्र व्यास, कौशल शर्मा, भारतीअरोड़ा, कुणाल कोचर, कैलाश राजपुरोहित, चंद्रप्रकाश गहलोत, नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, अभय पारीक, वेदव्यास, राजाराम सीगड़, सोहनलाल चावरिया, दीपक यादव, चंद्रप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here