मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 जनवरी को बीकानेर में

0
300

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर दौरा 20 जनवरी को 11 बजे खाजुवाला विधानसभा के भानीपुरा मे भारत विकसित संकल्प यात्रा का करेगे अवलोकन और जनसभा को संबोधित करेगे

मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेगे और बाद मे भाजपा संभाग कार्यालय में बीकानेर संभाग के भाजपा पदाधिकारियों विधायकों सांसदों की लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक लेगे

बीकानेर, 18 जनवरी । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 जनवरी को खाजुवाला विधानसभा के भानीपुरा मे 12 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे भारत विकसित संकल्प यात्रा का अवलोकन करेंगे।


भाजपा जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया कि खाजुवाला विधानसभा के ग्राम पंचायत भानीपुरा मे भारत विकसित संकल्प यात्रा के अवलोकन के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे । जिसमें खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी केन्द्रीय कानुन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा सहित जिले विधायक शामिल होंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बीकानेर पहुंचेंगे। जिला प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेगे और उसके भाजपा संभाग कार्यालय मे बीकानेर संभाग के सांसदों विधायकों पुर्व विधायको जिलाध्यक्षो व जिला पदाधिकारी प्रधान नगरपालिका चेयरमैन सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी की बैठक लेंगे।


मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर आज भाजपा जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने भानीपुरा पहुंचे। यहा मुख्यमंत्री दौरे की व्यवस्थाओ का देखा। जिलाध्यक्ष भाटी के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष सवाई सिंह तंवर जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल मण्डल अध्यक्ष कांशीराम जाखड़ ब्रजमोहन सिंह, मोहनसिंह भानीपुरा सरपंच ईशर राम मेघवाल के साथ प्रशासनिक अधिकारी पुगल उपखण्ड अधिकारी मनोज खेमदा खाजूवाला पुलिस उप अधीक्षक विनोद कुमार, पुगल विकास अधिकारी गोपाराम मेघवाल के साथ व्यवस्था को देखा और प्रशासन को दिशानिर्देश‌
जिलाध्यक्ष भाटी ने हेलीपैड व जनसभा के लिए लगने वाले सामियाने, स्टेज, लोगों के बैठने की व्यवस्था को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये‌।

जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की जनसभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या मे लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी और बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा की सरकार बनने से लोगों में उत्साह है कार्यकर्ता लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं व राज्य सरकार की जन उपयोगी योजनाओ के बताये इस भारत विकसित संकल्प यात्रा में रजिस्ट्रेशन करवाये। भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर जिले में प्रथम बार आ रहे हैं इससे कार्यकर्ता के साथ भाजपा कार्यकर्ता में उत्साह है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here