शिवबाड़ी मण्डल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 19 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी शिवबाड़ी मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा जयनारायण व्यास नगर स्थित शिव मंदिर और तिलक नगर स्थित हनुमान मंदिर में वहृद स्वच्छता अभियान चलाया गया,अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भाजपा के देश व्यापी अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओ ने समर्पण भाव के साथ मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया, जय नारायण व्यास नगर में मण्डल अध्यक्ष अभय पारीक व तिलक नगर मण्डल महामन्त्री नरेंद्र सिंह अबड्सर के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सेवा कार्य में हिस्सा लिया।


इस अवसर पर अखिलेश प्रताप सिंह, पार्षद संजय गुप्ता, अनिल शुक्ला, राजेन्द्र सिंह भाटी,श्रीमती मधुरिमा सिंह, नलिन सरवाल, दिनेश महिर्षि, चंद्रवीर सिंह, श्रीमती गंगा भाटिया, नूतन शर्मा, सुमन देवी, मंजू कंवर,वर्षा कंवर, संतोष कंवर, दर्शन भटेजा, कमलेश मारू, राजेन्द्र सिंह राठौर, गजेंद्र सिंह, उमेद सिंह, आदि कार्यकर्ता ने भागीदारी की।





