श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में हुई महा-आरती ओर दीप माला
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर ,22 जनवरी । भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा मंदिर में भव्य आयोजन किए गए ।
समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक शिवम रतावा एंड पार्टी के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
11:00 बजे से 1.00 बजे तक अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में 18 गुणा 18 फ़ीट की विशाल एल.ई.डी .पर लाइव टेलीकास्ट किया गया जिसे सैकड़ो लोगों ने देखा।

इसके बाद 1:00 बजे पूनरासर हनुमान जी मंदिर के पुजारी नवीन बोथरा द्वारा “महा आरती एवं जोत” की गई,जिस पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से झूमते हुए तथा नाचते हुए आरती में भाग लिया तथा पूरे लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर को “जय श्री राम “के नारों से गुंजायमान कर दिया। महा आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को 51 किलो प्रसाद का वितरण किया गया। रात्रि को श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में 1100 दीपों से “भव्य दीप माला” का आयोजन किया गया तथा कृष्णा आचार्य तथा चंद्रकला भादाणी के नेतृत्व में रंगोली सजाई गई, तथा राष्ट्र सेविका समिति की चंद्रकला आचार्य के नेतृत्व में भगवान श्री राम जी,श्री लक्ष्मण ,सीता जी,उर्मिला तथा शबरी का सुंदर रूप धरा जिससे श्रद्धालुओं द्वारा बहुत सराहा गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा ) विशिष्ट अतिथि शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य,सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल गुंजन सोनी, एडिशनल एस.पी.दीपक शर्मा,सी.ओ. सिटी हिमांशु शर्मा,कोट गेट थानाधिकारी बृजभूषण अग्रवाल, देवस्थान विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा तथा श्वेता चौधरी, थे।
कार्यक्रम में भगवान अग्रवाल ब्रह्मदेव आचार्य, पार्षद किशोर आचार्य पूर्व पार्षद गिरिराज जोशी, रतन तंबोली, जगदीश आचार्य,शशि मोहन दरगड़, हनुमन्त आसोपा, पुखराज कच्छावा, नाथूराम टाक ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।
अतिथियों का स्वागत शिव प्रकाश सोनी, धीरज जैन,हरी प्रकाश सोनी, विनोद महात्मा,कंवरलाल पवार, प्रेम शर्मा,चंद्रपाल, मुकेश जोशी,शिवशंकर कुशवाहा, सांवरलाल मोदी अनिल सोनी, अशोक स्वामी, धर्मेंद्र अग्रवाल, ललित सोनी तथा कालू मंडल ने किया।
“सफाई अभियान” के दूसरे दिन श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर की दीवारों को तथा परिसर को फायर ब्रिगेड के पानी से पूरा धोया तथा झाड़ू लगाकार सफाई की।
समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि सफाई अभियान का शुभारंभ सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पिंटू नाहटा ने किया। इस अवसर पर डॉ.नाहटा ने कहा कि समिति द्वारा आयोजित इस सफाई अभियान में जुड़कर उन्हें अच्छा महसूस
आज के सफाई अभियान में श्रीभगवान अग्रवाल, पार्षद किशोर आचार्य,अशोक सोनी, शशि मोहन दरगड़, हनुमंत आसोपा, नवल कल्ला, महेश पारीक, लाल जी मारू, राजेंद्र व्यास, राजाराम अग्रवाल, गणेश भादाणी, आशु जी कच्छावा, माणक माली,सुनील छंगाणी,शंभू दयाल पुरोहित, हरिराम नायक, राम प्रसाद मिश्रा, शिव शंकर कुशवाहा तथा मुकेश जोशी ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
कार्यक्रम से जुड़े शशि मोहन दरगड़ ने बताया कि
दिनांक 22 जनवरी को श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में
9 बजे से 11बजे तक सुंदरकांड पाठ,11 से 1 बजे तक अ
योध्या से भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राण- प्रतिष्ठा का एल.ई.डी. पर लाइव टेलीकास्ट दिखाया जायेगा , दोपहर 1 बजे पूनरासर हनुमान जी मंदिर के पुजारी श्री रोशन जी बोथरा द्वारा महा-आरती तथा जोत की जाएगी तत्पश्चात प्रसाद वितरण होगा ।
22 जनवरी को रात्रि 6.15 बजे से 9.15 बजे तक मंदिर परिसर में 1100 दीपों से दीप -माला सजाकर दीपावली के रूप में उत्सव मनाया जाएगा।
समिति श्रद्धालुओं से निवेदन करती है कि सभी अपने अपने घरों से पांच से 11 दीपक लाकर दीप माला में सहभागिता निभाएं।
भवदीय
सीताराम कच्छावा( सचिव)



