शहीद मेजर जेम्स थॉमस की शहादत दिवस पर किया याद

0
235

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 28 जनवरी । अमर शहीद मेजर जेम्स थॉमस की 17 वे शहादत दिवस पर गौरव सेनानी एसोसियेशन- बीकाणा एवं 7 राज बटालियन, एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में वार मेमोरियल (शहीद स्मारक) पब्लिक पार्क में एक श्रद्धांजली समारोह का आयोजन हुआ। यह समारोह उनके बलिदान को याद करने और उनके शौर्य को सलामी देने का एक अद्वितीय अवसर था।

मेजर जेम्स थॉमस, जो 28 जनवरी 2006 को पुंछ सैक्टर में ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद हुए थे, मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित हैं। उनका समर्पण और बलिदान देश के लिए अद्वितीय हैं।

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान कर्नल जॉनी थॉमस, राजू थॉमस, फादर थॉमस, कर्नल बीका (सेवानिवृत), श्रीमती विमला डुकवाल, लेफ्टिनेंट देवेश सहारण, लेफ्टिनेंट विनोद बलानी और 7 राज बटालियन एनसीसी, बीकानेर के स्टाफ सहित एनसीसी कडेट्स और कई गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

मधुरिमा सिंह, कैडेट कुलंजन और कैडेट सुनील गहलोत ने इस मौके पर कविता और गायन का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here