राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान की छात्राओं का उम्दा प्रदर्शन
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 04 फरवरी । 67thराष्ट्रीय स्तरीय छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन कड़प्पा आंध्रप्रदेश में 28 जनवरी से 01 फ़रवरी तक हुआ जिसमें राजस्थान की बेटियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल पर क़ब्ज़ा किया ।

हमारे ज़िले के लिए ख़ुशी की बात है ये की हमारे ज़िले बीकानेर के श्री डूँगरगढ़ तहसील के रीडी गाँव के सरकारी विद्यालय में पड़ने वाली तीन बालिकाए रविना जाखड़,चेना जाखड़,माया जाखड़ भी राजस्थान की टीम में शामिल थी और इसके साथ हमारे ज़िले की बेटी रविना जाखड़ को इस टूर्नामेंट में बेस्ट रेडर के अवार्ड के रूप में सम्मानित किया गया ।
टीम के साथ मैनेजर नाजरा परवीन और कोच के रूप दिनेश और सहायक कोच देवीलाल बाना ने बालिकाओं को इस उपलब्धि में अहम योगदान निभाया ।




