नए राजस्थान’ का ‘नया बजट’ सर्वांगीण उत्थान व मोदी की गारंटी के संकल्प को सिद्ध करेगा -सिद्धि कुमारी
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 08 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में सर्वश्रेष्ठ राजस्थान की संकल्पना को साकार करता लोक कल्याणकारी, विकासोन्मुख व सर्वसमावेशी विकास हेतु विधानसभा में पेश किया गया वर्ष 2024-25 का लेखानुदान सराहनीय है। ‘

वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा पेश किया गया यह बजट जन-मन की आकांक्षाओं, आशाओं को पूर्ण करने और मरुधरा के समग्र विकास को गति देने व रोजगार बढ़ाने वाला है।राजस्थान प्रदेश को अग्रणी प्रदेश बनाने की संकल्पना को पूर्ण करने वाला बजट ।



