भारतीय डाक विभाग में डायरेक्ट एजेंट व फील्ड ऑफिसर की भर्ती 20 फरवरी को

0
263

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 19 फरवरी । देश की सबसे पुरानी जीवन बीमा योजनाओं में से एक डाक जीवन बीमा योजना 01.02.1884 से चल रही है। यह योजना कर्मचारियों, पेशेवरों, स्नातक डिग्रीधारियों व ग्रामीण जनता में काफी लोकप्रिय है। मोहन लाल बिजारणिया, अधीक्षक डाकघर, बीकानेर,ने बताया कि बीकानेर मण्डल में डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा के डायरेक्ट एजेंट व फील्ड ऑफिसर नियुक्त किये जाऐंगें। 18 से 50 वर्ष तक के 10वीं उतीर्ण अभ्यर्थी डायरेक्ट एजेंट हेतु व राजकीय सेवा से सेवानिवृत कार्मिक फील्ड ऑफिसर हेतु आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन बीकानेर मुख्य डाकघर में 20 फ़रवरी (मंगलवार) को प्रात: 11.00 बजे होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यु के माध्यम से होगा। ईच्छुक आवेदक इसकी सम्पूर्ण जानकारी मुख्य डाकघर बीकानेर या किसी भी नजदीकी डाकघर से प्राप्त कर सकते हैं।

मोहनलाल बिजारणिया
अधीक्षक डाकघर
बीकानेर मंडल बीकानेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here