बकाया राशि जमा नहीं कराने पर नल कनेक्शन काटे

0
196

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 24 फ़रवरी। शनिवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उत्पादन वितरण राजस्व उपखण्ड नवम बीकानेर की टीम द्वारा डोर टू डोर पानी के बकाया राजस्व की वसूली के बाद आज अवैध जल सम्बंधों को विच्छेद किया गया। जिन उपभोक्ताओं ने बिना जल सम्बंध की फीस जमा कराए जल सम्बंध ले रखे थे उन उपभोक्ताओं के जल सम्बंधों को विच्छेद कर उपभोक्ताओं को नियमानुसार पानी के कनेक्शन लेने हेतु पाबंद किया गया जिससे पानी की चोरी पर रोक लगाई जाए।

कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के जल कनेक्शन गैर कानूनी तरीके से लिए गए हैं उन्हें या तो वह स्वयं सुचारू करवा लें अन्यथा 29 फ़रवरी के पश्चात विभाग द्वारा पीडीआर एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी। टीम में कनिष्ठ अभियंता गौरव आचार्य, कनिष्ठ अभियंता अंजु बाला, उपभोक्ता लिपिक पवन कुमार सारस्वत, तकनीकी कर्मचारी अशोक सोलंकी,ओम प्रकाश सुथार, देवी सिंह उदासर, चुन्नी सिंह, मनोज स्वामी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here