महावीर रांका के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत

0
192

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 18 मार्च । मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति एंव जिला फुटबॉल संघ बीकानेर द्वारा, महावीर रांका को ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में चयन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी । समिति के अध्यक्ष भरत पुरोहित ने बताया कि महावीर रांका कि यह उपलब्धि बीकानेर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए सार्थक होगी । महावीर रांका कि इस उपलब्धि पर जिला फुटबाल संघ के सचिव अरविंद सिंह सुई, रहमत अली, दीवान सिंह, भैरू ओझा ने बधाई प्रेषित की ।

वहीं मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति की ओर से राजेन्द्र व्यास (जय जयकार), बुंदेला सिंह, सरजू नारायण पुरोहित, शिवाजी आहूजा, सुनील बांठिया, अशोक छंगाणी, श्री श्रीगोपाल व्यास, कालू महाराज, राजेंद्र चांडक, प्रेम पुरोहित(LIC),विनोद जागा, देवेंद्र पुरोहित, आशीष किराडू आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here