किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों ने किया बालिका गृह का औचक निरीक्षण

0
240

किशोर न्याय बोर्ड बीकानेर के सदस्य अरविंद सिंह सेंगर और किरण गौड़ द्वारा राजकीय बालिका गृह बीकानेर का औचक निरीक्षण किया गया बालिकाओं को उनकी किसी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा गया तो सभी ने कहा कि हमें किसी प्रकार की समस्या नहीं है हमारा यहां पूरा ध्यान रखा जाता है इसी दौरान तीन बालिकाओं ने बताया कि हमने परीक्षा उत्तीर्ण की है तो जे.जे.बी. सदस्यों द्वारा उनको बधाई दी गई एवं आगे उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया सदस्यों द्वारा सामाजिक एवं संस्कारों के बारे में बताया गया राजकीय बालिका गृह की सभी व्यवस्था सही पाई गई समस्त स्टाफ एवं बालिकाओं को होली की शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here