अवॉर्ड पाकर प्रतिभावान विद्यार्थियों के खिले चेहरे

0
188

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 23 मार्च । स्वामी आर एन ग्लोबल सी सै स्कूल में शनिवार को प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय मोटीवेशनल स्पीकर, एसोसिएट प्रोफेसर ई सी बी डाॅ गौरव बिस्सा, विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती बिन्दु विश्नोई और व्यवस्थापक राम लाल स्वामी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर किया। तत्पष्चात् विद्यार्थियो द्वारा माँ सरस्वती की वंदना की गई व माता पिता के स्वागत में स्तुति गान ने सभी को भावविभोर कर दिया।


कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के लगभग 200 चयनित प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्हृ व उपहार दिए गए। ये पुरस्कार उनके उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्षन व विभिन्न क्षेत्रांे में विषिष्ट उपलब्धियों के आधार पर दिए गए। मुख्य अतिथि डाॅ. गौरव बिस्सा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अपने अभिरूचियों के विकास और अकादमिक प्रगति दोनों को ही समान महत्व देते हुए व्यक्तित्व विकास के प्रयास करते रहना चाहिए। प्रधानाचार्य श्रीमती बिन्दू विश्नोई ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती बंदना गेरा व विद्यार्थियों ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here