गवरजा गीतों की पुस्तक का किया विमोचन

0
193

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 30 मार्च। शहर के होली के बाद ही गणगौर पूजन का कार्यक्रम शुरु हो जाता है जो 16 दिन तक चलता है।इस दौरान शहर के कई जगहों पर गवरजा को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इस दौरान बीकानेर शहर में गवरजा गीतों पर मंडली द्वारा गीत गाये जाते है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले आठ सालों से स्व. अन्नतलाल भादाणी पत्नी आशा देवी भादाणी की स्मृति में हर साल गवरजा के गीतों की पुस्तक तैयार की जाती है और उसका नि:शुल्क वितरण किया जाता है।

पुस्तक के संपादक पुखराज भादाणी ने बताया कि स्व. अन्नत लाल भादाणी की इच्छा थी शहर में होने वाली गवरजा के गीतों पर एक पुस्तक होनी चाहिए जिससे घर घर बालिकाएं व महिलाएं गवरजा के गीतों से गवरजा की पुजा करें। उनकी इच्छा को पूर्ण करने का संकल्प लिया और आज आठवें साल भी गीतों का पुस्तक विमोचन गायत्री माता मंदिर के प्रांगण में पुजारी बाबा व पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास को सान्निध्य में किया गया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग व मंडली के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here