ऋषिराज थानवी को सर्वसम्मति से बनाया प्रदेश अध्यक्ष
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 03 अप्रैल। राजस्थान राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ (एकीकृत) अभिलेखागार, बीकानेर के द्वारा मीटिंग रखी गई है। जिसमें विभागीय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पद पर ऋषिराज थानवी को सर्वसम्मति से चुना गया है। थानवी अपनी कार्यकारिणी बनाकर एक सप्ताह में प्रस्तुत करेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष के साथ में एक संरक्षक मण्डल व सलाहकार भी चुना गया है जो कि निम्नानुसार है।
संरक्षक मण्डल में लक्ष्मण सिंह पंवार, अब्दुल हकीम, सुभाष भद्रेचा, ललित कुमार फुलिया, संगठन सलाहकार रमेश कुमार तिवाड़ी चुने गये हैं।




