अर्जुनराम मेघवाल ने धर्म यात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

0
221

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 09 अप्रैल । बीकानेर छोटी काशी धर्म नगरी बीकानेर में हिंदू नववर्ष पर निकलने वाली धर्म यात्रा का आज कोटगेट पर भाजपा जिला संगठन द्वारा शहर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । इस अवसर पर बीकानेर भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने पुष्प वर्षा कर इस धर्म यात्रा में आने वाले सभी लोगो का अभिनंदन किया और पुष्प वर्षा से स्वागत किया इस अवसर पर डीजे की धुन पर जय श्री राम के साथ मोदी मोदी के जमकर नारे लगे।

प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, गोकुल जोशी, सवाई सिंह, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, भूपेंद्र शर्मा, पंकज अग्रवाल, अजय खत्री, नरसिंह सेवग, अभय पारीक, चंद्रमोहन जोशी, सुमन छाजेड़ के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here