एम एस कॉलेज में पृथ्वी दिवस मनाया

0
264

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 22 अप्रैल । राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में पृथ्वी दिवस मनाया गया । इसके अंतर्गत स्वयंसेवको में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने चारों कार्यकम अधिकारियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया व पक्षियों के लिए पानी के परांडे लगाए ।


एनएसएस स्वयंसेवकों ने पृथ्वी को बचाने के संदर्भ में पोस्टर बनाए तथा रैली निकालकर पोस्टर प्रदर्शन के माध्यम से विश्व पृथ्वी दिवस 2024 का विषय “ग्रह बनाम प्लास्टिक” थीम का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के गंभीर मुद्दे पर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया । आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनोद कुमारी, डॉ. हिमांशु कांडपाल, डॉ अंजू सांगवा व डॉ सुनीता बिश्नोई अपने स्वयंसेवकों के साथ उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here