बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 29 अप्रैल को

0
303

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 25 अप्रेल। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 29 अप्रेल को दोपहर 12 बजे विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के दौरान इस वर्ष बीआर्क, बी डिजाइन, बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए पाठ्यक्रम सहित कुल 20 स्वर्ण पदक एवं बीटेक 2529, बीटेक (होनर्स) 18, एमबीए 426, एमसीए 139, एमटेक 42, बीआर्क 3, बी डिजाइन 14 पाठयक्रम सहित कुल 3171 डिग्रियों का वितरण किया जाएगा। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कुलपति प्रो. अम्बरीष शरण विद्यार्थी ने समीक्षा बैठक आयोजित की। इसमें समारोह के सफल आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कुलपति ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों से कार्यो का प्रगति विवरण प्राप्त कर विचार विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कुलपति द्वारा आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया।


दीक्षांत समारोह में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के विभिन्न सम्बद्ध महाविद्यालयों के निदेशक/प्राचार्य, विश्वविद्यालय प्रबन्ध मण्डल एवं विद्या परिषद के सदस्यगण, राज्य एवं अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपति, विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष, कुलसचिव, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण, संकाय सदस्य, शिक्षक, शिक्षाविद, विद्यार्थी व अभिभावक, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक शिरकत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here