भारतीय पुलिस सेवा में चयनित पूर्व विद्यार्थी का किया स्वागत

0
319

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 25 अप्रैल । जिस विद्यालय में प्रथम अक्षर ज्ञान मिला वहां पर गुरुजनों से आशीर्वाद लेने और विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करना मेरे लिए दुर्लभ क्षण है। इस सरकारी विद्यालय में हम चार भाई बहनों ने शिक्षा ग्रहण की जिसमें भाई नरसी राम इंजीनियर , बहिन मनीषा शिक्षिका व चंद्रकला डॉक्टर है।इसलिए यह कहना प्रासंगिक होगा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़कर भी सपने सच किए जा सकते हैं। यह कहना था राजेंद्र प्रसाद बिश्नोई का जिनका हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा में चयन हुआ है । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रहलाद की ढाणी रोड़ा में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी के स्वागत और आशीर्वाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए शिक्षाविद भंवर लाल भादू ने कहा कि शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है। भंवर लाल भादू ने कहा की राजेंद्र ने अपने जुनून से नए प्रतिमान स्थापित किए हैं ।

प्रधानाध्यापक भागीरथ राय चौधरी ने कहा कि राजेंद्र विश्नोई का सर्वोच्च प्रतियोगिता परीक्षा में चयन युवाओं को प्रेरित करेगा वही इनका संबोधन इस विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन के रूप में हमेशा याद रहेगा। शिक्षक प्रहलाद राम सीगड़ ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सकारात्मक प्रेरणा मंजिल की ओर प्रेरित करती है, ऐसे में राजेंद्र बिश्रोई की उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है ।साहित्यकार एवं शिक्षक नदीम अहमद नदीम ने राजेंद्र विश्नोई के विद्यार्थी जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि अध्ययनशील और गंभीर प्रवृत्ति के युवा ने बचपन में ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया था ।

विद्यालय परिवार की ओर से राजेंद्र बिश्रोई को साफा भागीरथ राय चौधरी, शॉल भंवरलाल भादू तथा पूनम चंद बिश्नोई श्रीफल श्रीमती माया सियाग साहित्य नदीम अहमद नदीम, स्मृति चिन्ह प्रहलाद राम सीगड़ तथा करणी सिंह राठौड़ ने भेंट किया। ठाकुर भोम सिंह राठौड़, रामनारायण भादू,रामेश्वर देहडू ,शंकर लाल भादू, भागचंद बेनीवाल ने माल्यार्पण कर राजेंद्र प्रसाद बिश्नोई का अभिनंदन किया । कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर देहडू ,शिक्षक करणी सिंह राठौड़ एवं पूनम चंद बिश्नोई ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here