एसबीबीजे भवन का हुआ लोकार्पण

0
273

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 25 अप्रैल । द बीकानेर एंड जयपुर बैंक एम्पलाइज हाउसिंग कॉपरेटिव सोसायटी के भवन एसबीबीजे भवन का लोकार्पण भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबन्धक विजय कुमार के कर कमलों द्वारा हुआ ।
मोहन नगर में बने भवन में कार्यालय, मीटिंग हॉल, दो बेडरूम व किचन युक्त भवन के लोकार्पण के समय उपमहाप्रबन्धक ने कम्मू खा, बिहारी लाल शर्मा, चार्टर्ड एकाउंटटेंट के डी सेवग व पूर्व सचिव एन के पुरोहित का माल्यार्पण, शॉल ओढाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर उपमहाप्रबन्धक को भी सम्मानित किया गया । लोकार्पण से पूर्व मनमोहन पुरोहित आचार्यत्व, दीपक व्यास, मयंक व्यास व शुभम व्यास द्वारा दो दिवसीय पूजा व हवन कर्म कराये गये । इस अवसर पर समिति की आमसभा सम्पन्न हुई जिसमें अध्यक्ष आर के शर्मा ने समिति की प्रगति रिपोर्ट सदन में रखी व प्रस्ताव रखे जिससे सर्वसम्मति से अनुंमोदित किया गया । बैठक में दिवंगत साथी एच के मीणा, डी आर शर्मा व बुद्धदेव कौड़ा सहित अन्य को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया ।


बैठक में बैंक संगठन के पूर्व चेयरमेन अरूण प्रकाश गुप्ता, जी एस खत्री, एम एम गर्ग, वी के शर्मा व वाई के शर्मा योगी ने विचार रखे । आभार समिति सचिव के एन आर्य ने ज्ञापित किया । इस अवसर पर पूर्व सहायक महाप्रबन्धक आई सी बच्छावत, एसपी सोबती, आर के श्रीमाली, दर्शनलाल भटेजा, आर के श्रीमाली, जेठाराम चौधरी, बी के जोशी, सुनील गुप्ता, एस डी नागल, आर के वर्मा, एस एल सोनी, सतेन्द्र शर्मा, शशांक सक्सेना, जेी के तिवारी, माणक कोचर, रामकरण चौधरी, सैयद मुश्ताक अली, हुलास चंद सहित अनेक बैंकर्स व समिति सदस्य उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here