बिजली समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री किसानों के साथ पहुंचे जोनल ऑफिस

0
269

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर,21जून । बिजली समस्याओ को लेकर आज जोनल चीफ बिजली ऑफिस में पूर्व मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा,पंचायत समिति डायरेक्टर प्रेम भादू सेरूणा के नेतृत्व में सैकड़ो किसानो ने जेविविएनएल जोनल चीफ कार्यालय पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जोनल चीफ एन के जोशी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। लोकसभा संयोजक मार्शल प्रहलाद सिह ने बताया कि गोविन्द राम मेघवाल ने मांग की है कि पूरे जिलेभर में अघोषित कटौती के कारण किसानों की मूंगफली की फसले चौपट हो रही है। कम वोल्टेज के कारण किसानों की मोटर जल रही है। जिससे उनको भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। मूंगफली की फसल नष्ट हो रही है। मोटरें जल रही है और फीडर छोटे नहीं होने के कारण वोल्टेज की बहुत बड़ी समस्या है। सेरूणा में 33 केवी जीएसएस एवं एक डीपी और लगाने की जरूरत है। किसानों को भारी नुकसान हो रहा है और इस गर्मी के अंदर मूंगफली की फसल नष्ट हो रही है।


इस पर जोनल एन के जोशी को उक्त नेताओं के नेतृत्व में एक लिखित ज्ञापन दिया गया बिंदुवार उनसे चर्चा की गई। इस मीटिंग में अधिशाषी अभियन्ता श्रीडूंगरगढ़, आर डी एसएस अधिशाषी अभियन्ता विजय सिंह मीणा,सम्बन्धित ठेकेदार आदि वार्ता में मौजूद रहे। जोनल चीफ ने सबसे पहले 220 केवी सेरूणा में स्वीकृत जीएसएस की जमीन आवंटन होने पर तुरंत प्रभाव से इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दूसरा उन्होंने कहा फिल्टर छोटे किए जाएंगे, जिससे किसानों को पर्याप्त बिजली मिल सके, उन्होंने यह भी बताया की आचार संहिता के कारण ट्रांसफार्मर के टेंडर नहीं हो पाए जिससे किसानों को ट्रांसफर की सप्लाई व रिप्लेस करने थे, वह समय पर नहीं करने से किसानों को समय पर डीपी नहीं देने के कारण उनका नुकसान हुआ है।
हम लगातार उच्च अधिकारियों के संपर्क में है अब डीपी की प्रॉब्लम नहीं आने दी जाएगी। जल्द टेंडर हो जाएगा और समय पर आपको डीपी दी जाएगी। 33 केवी जीएसएस 2 पर एक दूसरा ट्रांसफर जल्दी स्वीकृत करके वहां अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाएंगे, जिससे वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी।


सेरूणा में एक और जीएसएस स्वीकृत करने पर जोनल चीफ ने बताया की उनका भी एस्टीमेट बनवाकर उसको भी मैं स्वीकृति के लिए भेज दूंगा गांव के अंदर आबादी में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित करेंगे। जिससे घरेलू बिजली की समस्या दूर हो जाएगी।इसके लिए आज ही ठेकेदार को मौके पर भेज दिया है वह जल्द लोकेशन देखकर और ट्रांसफार्मर स्वीकृत कराकर यह जल्द काम पूर्ण किया जाएगा।लिखमीसर उतरादा के लिए अतिरिक्त लाइन की शीघ्र स्वीकृति जारी की जाएगी।
इसके अलावा जिले भर में वोल्टेज की समस्या दूर करने पर विस्तार से चर्चा हुई। जिस पर जोनल चीफ ने कहा कि वह हमारी प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द वोल्टेज की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।इस मीटिंग में प्रधान डूंगरगढ़ केसराराम गोदारा प्रेम भादू के अलावा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।एक घंटा यह मीटिंग चली जोनल चीफ ने कहा की सारा काम 7 दिन में शुरू होगा और जो आश्वासन दिया है वह जल्द पूर्ण करेंगे किसानों ने कुछ समय के लिए जोनल चीफ का घेराव किया। मेघवाल ने जोनलचीफ को बताया कि अगर समस्याओं का निस्तारण तय समयानुसार नहीं हुआ तो जिले की बिजली की समस्याओं को लेकर मजबूरन हमें उग्र धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here