कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा व विधायक जेठानंद व्यास का जताया आभार

0
285

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 03 अगस्त । भाजपा जिला पदाधिकारियों ने बीकानेर शहरी विकास प्रधाधिकरण बनने पर उनके सक्रिय सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा राजस्थान सरकार व बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास का आभार जताकर बधाई दी ।

बीकानेर शहरी विकास प्राधिकरण की घोषणा के बाद आज भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में भाजपा जिला पदाधिकारियों ने बीकानेर शहरी विकास प्रधाधिकरण बनाने पर कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा राजस्थान सरकार व बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास से जयपुर आवास पर मिलकर आभार जताकर बधाई दी।

शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा बजट घोषणा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर शहरी विकास प्राधिकरण की घोषणा की इसके लिए पूरा बीकानेर उनका हमेशा आभारी रहेगा राजस्थान के विकास के संकल्प की एक कड़ी में अनेकों योजनाएं मिली जिसमे बीकानेर को शहरी विकास प्राधिकरण बनाया जाना बीकानेर के लिए मील का पत्थर साबित होगी बीकानेर के विकास को पंख लगेंगे इसके लिए आज हमने जयपुर जाकर आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, पूर्व युवामोर्चा अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, गोपाल अग्रवाल, नवरतन सिंह ने भी बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here