परकोटे में जनसंपर्क कर बनाएं भाजपा के सदस्य-केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री

0
195

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने की सदस्यता अभियान की बैठक परकोटे में जनसंपर्क कर बनाए भाजपा के सदस्य।

बीकानेर 07 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी की उपस्थित में वृंदावन होटल में किसान मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक रखी गई इस बैठक में किसान मोर्चा द्वारा अब तक बनाए गए सदस्यों की समीक्षा की गई और आगामी दिनों में किस तरह और किसानों को को सदस्यता के माध्यम से जोड़ा जा सके उस पर चर्चा हुई, भागीरथ चौधरी ने कहा किसान मोर्चा की पूरी टोली जिस तरह से जुटी है हमने विश्वास है मोर्चा प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य को जल्दी पूरा करेगा ।

प्रत्येक किसान को भाजपा का सदस्य बनाना है इस लक्ष्य के साथ आप काम करे और खेत ढाणी तक संपर्क कर किसान भाइयों को भाजपा का सदस्य बनाए, पुराना शहर मंडल में सदस्यता अभियान के दुसरे चरण में पोस्ट ऑफिस के पास आचार्य चौक में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य के नेतृत्व में सेंकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इस सदस्यता अभियान मे आज की बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओ पी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा अटवाल, जिला महामंत्री श्याम सुन्दर, किसान मोर्चा के पूनम चंद्र पूनिया, बाबूलाल सैनी, सुशील शर्मा, छतर सिंह चौहान, विक्रम सिंह सिसोदिया, राहुल पारीक, लक्ष्मण बिश्नोई, तेजेंद्र गिल, नखत सिंह राठौड़, बहादुर बिश्नोई, संतोष प्रजापत, कमल सेन, अशोक राजपुरोहित, ओमप्रकाश नांगल, गोपाल सिंह खींची, गगन भाटी, सुरेंद्र बिश्नोई, ललित झंवर, सुनील गोदारा, धर्मचंद सोनी, उपस्थित रहे।

सदस्यता जनसंपर्क अभियान में मंडल महामंत्री अनिल हर्ष, तरूण स्वामी, धनशयाम, शिव कुमार पाडिया, अनादि पारीक, मंडल अध्यक्ष चन्द्र गहलोत, दिनेश महात्मा, आशा आचार्य, राजकुमारी मारु, अनू सुथार, इन्द्रा व्यास, सुनिता ओझा, केलाश जोशी, संतोष पुरोहित, मुकेश आचार्य, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, दुलीचद सेवग, जुगल व्यास, मनीष जोशी, गणेश आचार्य, अशोक मारु, टी राज मारु, राहुल हर्ष आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here